उत्तराखंड

योगी सरकार ने पांच सालों के कार्यकाल में सबको सुरक्षा सबको सम्मान दियाः महाराज

देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री, आशुतोष टंडन के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित पत्रकार पुरम चैराहे पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री, आशुतोष टंडन के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर बोलते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आस्था का सम्मान भी किया और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। सपा सरकार में सैफई महोत्सव होता था पर योगी सरकार में छठ मइया की पूजा, मथुरा वृंदावन में रंगोत्सव, देव दीपावली, कुंभ जैसे भव्य आयोजन होते हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि करहल में भी सपा की जमानत जनता जब्त करने जा रही है। बीजेपी ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में सबको सुरक्षा सबको सम्मान दिया पर तुष्किरण किसी का नहीं होने दिया। हमने जो कहा वो किया, साल 2017 में हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *