उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने गढ़े विकास के नये कीर्तिमानः महाराज

रुद्रप्रयाग। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ नारी शक्ति सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के कल्याण, किसानों के उत्थान, युवाओं के कल्याण के अलावा पर्यटन क्षेत्र अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं प्रदेश में सड़कों का विस्तार होने से कनेक्टिविटी बढी है। उक्त बात वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला भाजपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कही। पत्रकार वार्ता के पश्चात उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और सभी को होली की भी शुभकामनाएं दी।
पत्रकारों को प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड से एक बार फिर से पावन बेला की शुरुआत होगी और पूरा देश मोदी के विजन को देखते हुए भाजपा के ष्400 पारष् के नारे को सार्थक करते हुए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किये हैं। प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है। परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाया गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओं को जेल में डाला गया। अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हुई है। न्ब्ब् विधेयक पास किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 ऐप की शुरुआत की गई। दंगाइयों के विरुद्ध कार्यवाही को ट्रिब्यूनल का गठन किया गया। इसके गठन के बाद अब जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से प्रदेश में निरन्तर विकास की गंगा बह रही है। राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई। बहुप्रतीक्षित लखवाड़ एवं जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दी गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के 486 करोड़ की लागत से निर्मित नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *