द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून ने मुजफ़्फरनगर में उभरती प्रतिभाओं को दिया मंच
देहरादून। गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में आयोजित चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता ने कला के रंगों से वातावरण को जीवंत कर दिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून द्वारा किया गया स जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के कई छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने अद्भुत कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर चित्र बनाए, जिन्हें दर्शक और जज काफी उत्साह के साथ देख रहे थे।
प्रतिभागियों के जोश और उत्साह को देखकर द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून के अध्यापकों ने घोषणा की कि अब स्कूल मुज़फ़्फरनगर के छात्रों के लिए कुल सीटों में से 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित करेगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाएँ भी उत्तम शिक्षा का लाभ ले सकें और अपना हुनर निखार सकें।
