बिज़नेस

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 329 अंक टूटकर 57,800 अंक के नीचे बंद

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच घरेलू शेयर बाजर बुधवार को बेहद सुस्त रही। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 0.57 फीसदी की गिरावट रही। सेंसेक्स 329.06 अंक टूटकर 57,788.03 अंक पर बंद हुआ। अगर निफ्टी की बात करें तो 103.50 अंक या 0.60 फीसदी लुढक़ कर 17,221 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई इंडेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस, टाइटन, एचसीएल, एचडीएफसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, इन्फोसिस में गिरावट रही। बढ़त वाले शेयरों में सनफार्मा, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एलएंडटी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचयूएल शामिल है।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे कमजोर होकर 76 से नीचे
कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन से घरेलू स्तर पर चिंताओं तथा मजबूत विदेशी फंड बहिर्वाह से बुधवार को शुरुआती सौदे में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे फिसलकर 76 से नीचे पहुंच गया।  विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में सुस्त रुख तथा मजबूत अमेरिकी मुद्रा का घरेलू स्तर पर भी असर पड़ा, जिससे रुपये में गिरावट देखी गई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में डॉलर के मुकाबले रुपया खराब शुरुआत के साथ 76.05 पर खुला। यह बाद में 76.10 के निचले स्तर पर पंहुचा गया जो पिछले बंद के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 10 पैसे की गिरावट लेकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 महीने के निचले स्तर 75.88 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *