उत्तराखंड

पीएसपीबी इंटर-यूनिट चैम्पियनशिप का भव्य समापन

देहरादून। पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड के तत्वावधान में ओएनजीसी द्वारा आयोजित 33वीं बास्केटबॉल एवं 45वीं वॉलीबॉल इंटर-यूनिट चैम्पियनशिप का सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में शानदार समापन हो गया। 6 मार्च से 9 मार्च तक चले इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में देश की प्रमुख तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की टीमों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी और बीपीसीएल आमने-सामने थीं। मुकाबले में ओएनजीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीसीएल को सीधे तीन सेटों में 25-15, 25-17 और 25-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ऑयल इंडिया और एमआरपीएल की टीमों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें ऑयल इंडिया ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।
बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया (व्प्स्) के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। चार क्वार्टर तक चले इस मुकाबले में ओएनजीसी ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 84-68 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
ओएनजीसी की ओर से सुमन्थ ने 22 अंक, पिं्रस ने 14 अंक और अंकुश ने 12 अंक का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच के अंतिम चरण तक ओएनजीसी के खिलाड़ी विपक्षी टीम पर पूरी तरह हावी रहे और चैथे क्वार्टर के बाद 16 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। समापन समारोह में ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक एवं चीफ एचआरडी शील सूद तथा पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स ने दोनों विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *