उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानाचार्यों ने किया विचार मंथन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती उत्सव के शुभ अवसर पर राजधानी के प्रतिष्ठित संस्थान गुरु रामदास इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर उत्तर भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूल एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य ने ऑल इंडिया पिं्रसिपल एसोसिएशन के तत्वावधान में “ बदलते परिवेश में उत्तराखंड तथा देश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन “ चुनौतियां एवं अवसर “ विषय पर विस्तृत विचार मंथन किया। समारोह का शुभारंभ संस्था के वाइस चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह ओबेरॉय, प्रेसिडेंट डोली ओबेरॉय, वाइस प्रेसिडेंट प्रभजी ओबेरॉय, महानिदेशक डॉक्टर पंकज चैधरी एवं ऑल इंडिया पिं्रसिपल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर नवदीप भारद्वाज, स्टेट प्रेसिडेंट डॉक्टर अमित सहगल दीप प्रज्वलंकर के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *