प्रधानमंत्री मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। देहरादून और टिहरी जनपद में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून जनपद में 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होगी। परियोजना में 130 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। इससे देहरादून शहर की जलापूर्ति में सुधार होगी।
जमरानी बांध पेयजल परियोजना-2584.10 करोड़ः नैनीताल जनपद में प्रस्तावित जमरानी बांध परियोजना, एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इससे पेयजल, सिंचाई की आवश्यकता पूरी करने के साथ ही विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा। परियोजना से 57065 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई होने के साथ 14 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होगा। जनपद पिथौरागढ के धारचूला में काली नदी के दांये पाश्र्व में स्थित विभिन्न स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य-140.22 करोड़ रूपये की लगात से होगा। ऊर्जा (पिटकुल)-जनपद चमोली के पीपलकोटी में 400 के०वी० पीपलकोटी स्वीचिंग उपसंस्थान एवं सम्बन्धित पारेषण लाईन (1.0 सर्किट किमी)-340.29 करोड़, जनपद टिहरी के घनसाली में 220 के0वी0 उपसंस्थान (60 एमवीए) (राज्य पोषित)- 277.23 करोड़, ऊर्जा (उरेडा)-समस्त जनपदों में शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना-129.37 करोड़, चम्पावत के बनबसा में 220 के0वी0 उपसंस्थान (100 एमवीए) एवं संबंधित पारेषण लाइन (0.3 सर्किट किमी)(राज्य पोषित)-223.71 करोड़, खेल विभाग-जनपद. चम्पावत के लोहाघाट में “महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद्. चम्पावत में महिला स्पोर्टस कॉलेज 256.96 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जायेगा।
