उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं दौरे के दौरान पिथौरागढ़, डीडीहाट का किया दौरा, पैतृक गांव पहुंचकर ग्रामीणों की सुनी समस्या

देहरादून। कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने घोषणा की कि हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए एक हॉस्टल का निर्माण जल्द किया जाएगा, जिसका नाम जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही जिले के पूर्व सैनिकों के लिए एक मिलन केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे पूर्व सैनिकों को संवाद और सहयोग का सशक्त मंच मिल सकेगा।
इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्वर्गीय जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनरल बी.सी. जोशी भारतीय सेना में अद्वितीय नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे हैं तथा उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके बाद मंत्री जोशी ने डीडीहाट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया और जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *