उत्तराखंड

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपने पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया

हल्द्वानी। विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपने पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस नए शोरूम के साथ ब्रांड ने उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए उत्तर भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है। इस लॉन्च के बाद अब राज्य में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के दो शोरूम और उत्तर क्षेत्र में कुल 47 शोरूम संचालित हो रहे हैं। हल्द्वानी के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित यह नया शोरूम लगभग 7,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में ळ$1 फ्लोर पर फैला हुआ है। आधुनिक रिटेल मानकों के अनुरूप डिज़ाइन किए गए इस शोरूम में ग्राहकों को सुव्यवस्थित डिस्प्ले, आसान चयन और व्यक्तिगत सेवा का बेहतर अनुभव मिलेगा।
इस शोरूम का उद्घाटन हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की प्रबंधन टीम, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में ग्राहक भी उपस्थित रहे। हल्द्वानी शोरूम में ग्राहकों के लिए सोना, डायमंड, प्लैटिनम, जेमस्टोन और सिल्वर ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिसमें मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के सिग्नेचर कलेक्शन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *