उत्तराखंड

होली रंग, उमंग और हर्षाेल्लास का त्योहारः सीएम धामी

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय, आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षाेल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने जमकर फूलों और रंगों से होली खेली। इस मौके पर सभी ने एकस्वर में एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वाहन किया।
बलबीर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का सबसे पहले पुष्पों से स्वागत किया। वहीं मंच पर मौजूद प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने मुख्यमंत्री को गुलाल से टीका लगाकर, फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सरकार में दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, डाक्टर गीता खन्ना आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। इससे पूर्व सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर, माहौल को रंगीन और होलीमय बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *