लाइब्रेरी गुरुद्वारा मसूरी में निःशुल्क ऑर्थोपीडिक एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर आयोजित
मसूरी। संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन और मैटरनिटी सेंटर देहरादून एवं मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर मसूरी के तत्वाधान में लाइब्रेरी गुरुद्वारा, गांधी चैक, मसूरी में निरूशुल्क ऑर्थोपीडिक एवं स्त्री रोग परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पद्म श्री से सम्मानित डॉ. बी. के.एस. संजय, ऑर्थोपीडिक डॉ. गौरव संजय एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने आए हुए मरीजों का निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर के अध्यक्ष से.नि. आई.ए.एस. आनंद एस. खुल्लर, सचिव एन. के. साहनी, कोषाध्यक्ष जी. एस. मनचंदा साहनी मौजूद रहे।
प्रो. से.नि. आई.ए.एस. आनंद एस. खुल्लर ने कहा कि संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर जैसी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर देहरादून ने एक निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया यह एक ऐसी संस्था है जो समाज के लिए काम कर रही है। ऐसा एक संस्था को नहीं बल्कि अधिकांश सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं को लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। जिससे हमारे राष्ट्र का वाक्यांश सर्वे भवंतु सुखीना सर्वे संतु निरामया का उद्देश्य पूरा हो सके।
