होली मिलन समारोह रू लोकगायिका पूनम सती ने बांधा समां
देहरादून। लघु उद्योग भारती देहरादून ईकाई की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में लोकगायिका पूनम सती ने अपनी गायकी से समां बांधा। एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर उद्यमियों और उनके परिजनों को थिरकने पर मजबूर किया।
टर्नर रोड स्थित अशोका होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष बिजय सिंह तोमर ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास में उद्यमियों का सबसे ज्यादा योगदान रहता है। वे, जहां सरकार को विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान करता है वहीं युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराता है। भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव दंड ने प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर संगठन का आभार जताया। लघु उद्योग भारती के संरक्षक कैलाश मैलाना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। महिलाओं और बच्चों ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। कुछ महिलाओं ने कविता पाठ और गीत गाकर तालियां बटोरी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूड़ी, गढ़वाल संयोजक जीपी पैन्यूली, मधुसूधन बलूनी, प्रांत कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य राजेश जायसवाल, कर्नल रूप कुमार शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, पीएन यादव, जिला अध्यक्ष निशांत सिंघल, रमेश सल्ल, रविन्द्र भटट समेत सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कंवलजीत शर्मा ने किया।