उत्तराखंड

जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 184 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 184 समस्याएं रखी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण किया जाए। माता पिता की मृत्यु और सौतेली मां द्वारा छोड़ने के बाद अनाथ हुए रायवाला निवासी जुड़वा भाई बहन अक्षर और वैभव को पारिवारिक संरक्षण, संपत्ति एवं पिता की पेंशन में हक दिलाने का मामला जनता दरबार पहुंचा। ग्राम प्रधान ने बताया कि माता पिता की मृत्यु के बाद सौतेली मां अपने पति की पेंशन और संपत्ति अपने नाम करके फरार है। जिससे अनाथ बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की समस्या खडी हो गई है। इस पर जिलाधिकारी ने एडीएम को पिता की संपत्ति बच्चों के नाम कराने और डीपीओ को बच्चों को वात्सल्य जैसी स्पांशरशिप स्कीम से जोड़कर सहयोग पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *