उत्तराखंड

डीपीसी चुनाव : भाजपा की जीत लगभग तय, कांग्रेस कर रही बहिष्कार

देहरादून। जिला योजना समिति डीपीसी के कलेक्ट्रेट में चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय है। कांग्रेस ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अभी तक 30 सदस्य मतदान कर चुके हैं। नगर निगम से 15 सदस्य जिला योजना समिति के लिए चुनकर जाने हैं। जिनका चुनाव गुरुवार को चल रहा है। कांग्रेस की ओर से बहिष्कार के बाद भाजपा के प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई है। दोपहर चार बजे विजय जुलूस निकालने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। चुनाव के लिए वर्ष 2019 मार्च में ही नॉमिनेशन हो गया था। कोरोना के कारण चुनाव पर रोक लगी थी। हाई कोर्ट से रोक हटने के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। मेयर सुनील उनियाल गामा भी यहां पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *