उत्तराखंड

ऑपरेशन कालनेमि में हजारों के खिलाफ की गई कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। यह जानकारी देते हुए आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने बताया कि अब तक पुलिस प्रदेशभर में अभियान के तहत 5,500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है। जिसमें से 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, 14 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।
आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने बताया किऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। साथ ही इसकी आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम देते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। उत्तराखंड पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करने का प्रयास करेगा। ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि समाज और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कालनेमि ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *