जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन
देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज जी.आर.डी. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड, देहरादून के बी.टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएचएम, डीएचएम और बी.एससी. (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) के 77 विद्यार्थियों को नामी गिरामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली है। डेव्सलेन, प्रोडेस्क आईटी, कॉलेबोरा टेक्नोलॉजीज, इन्वेस्टर्स क्लिनिक, हयात रीजेंसी, सॉलिटेयर इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, पुलमैन नोवोटेल एरोसिटी, एम.पी.एस., क्वेस कॉर्प लिमिटेड, रामाडा, जे-टाउन प्रोडक्शन्स, एस्रोट कंसलिं्टग लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, द पॉली किड्स, एच.पी. बर्ग टेक्नोलॉजीज, आईएनर्जाइज़र, आईलीड्स, , जे.डी. फ्यूज़न, मंगलमय माइक्रो फाइनेंस, ओकलैंड लेजर, स्काईरिबेट ट्रैवल्स, वर्टो जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के जरिए विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन किया एवं हर चरण को पार किया।
