हर व्यक्ति का हर कार्य राष्ट्र के लिए होः सुनील उनियाल गामा
देहरादून। अधिकारी हो या कर्मचारी, समाज सेवक हो या व्यापारी भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने हर कार्य को इस भावना के साथ करना चाहिए कि वह राष्ट्रनिर्माण के लिए कार्य कर रहा है महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज धर्मपुर नगर मंडल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनने के पश्चात हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हम जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें राष्ट्र निर्माण का भाव होना चाहिए। गामा ने आगामी 9 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा की भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं अर्थात अब भारत के अधिकतर नागरिक आजादी के बाद जन्मे लोग हैं इस वर्ष के आजादी महोत्सव में देश के प्रत्येक आवास पर तिरंगा फहराने का प्रधानमंत्री का मकसद देश के प्रत्येक नागरिक एवं परिवार को राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, तिरंगा अभियान के संयोजक विनोद रागढ़, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी ने भी संबोधित किया।