उत्तराखंड

समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है इस बजट मेंः गणेश जोशी

बाजपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंगलावर को ऊधम सिंह नगर प्रवास के दौरान मंत्री जोशी ने बाजपुर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में बजट 2023-24 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने भारत सरकार के इस बजट को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बजट बताया। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब तक देश में अनेकों विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा प्रति व्यक्ति आय करीब 9 वर्षों में दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपये हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है और यह पिछले 9 साल में विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में सदस्यों की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 27 करोड़ तक पहुंच गई है।
वर्ष 2022 में यूपीआई के माध्यम से 126 लाख करोड़ रुपये के 7,400 करोड़ डिजिटल भुगतान किए गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा पीएम सम्मान किसान निधि के तहत 11.4 करोड़ किसानों को 2.2 लाख करोड़ रुपये का नकद हस्तांतरण किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमृत काल के इस बजट में तीन साल में देश के 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए जाएंगे। कृषि स्टार्टअप के लिए सरकार श्डिजिटल एक्सीलेटर फंड कृषि निधि बनाया जाएगा। इसी प्रकार कृषि क्षेत्र के लिए कर्ज के लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। गोबर धन स्कीम के तहत ₹10,000 ब्त खर्च किये जायेंगे इसी प्रकार माइक्रो फर्टिलाइजर की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा ।रासायनिक खाद के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत होगी। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट्स ऑफ मिलेट्स बनेगा देश में 10 हजार बायो इनपुट रिसर्च सेंटर स्थापित होंगे।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस साल के बजट में देवभूमि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से सौगात मिली है। उन्होंने कहा 2023-24 के लिए रेलवे को 5004 करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *