उत्तराखंड

रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून/नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से गुरूवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारियां प्राप्त की। पदाधिकारियों द्वारा रेडक्रॉस की विभिन्न समस्याओं व शासन में लम्बित प्रस्तावों से राज्यपाल को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इसके स्वयं सेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोग जुड़े इस पर योजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों को भी रेडक्रॉस का सक्रिय सदस्य बनाने के प्रयास और तेज हो। राज्यपाल ने कहा कि नशा उन्मूलन में भी सोसाइटी को प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर इस पर साझी रणनीति तैयार करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *