उत्तराखंड

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ब्रांच मैनेजर को घायल कर लूटे चार लाख

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में सोमवार सुबह एक कर्मचारी ने ब्रांच मैनेजर के सिर पर ईंट से हमला कर चार लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घायल ब्रंाच मैनेजर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कॉलोनी में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है, जिसके ब्रांच मैनेजर भंवर सिंह सैनी हैं। भंवर सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार सुबह वो कार्यालय में अकेले काम कर रहे थे। तभी कंपनी का एक कर्मचारी आया, जिसने पीछे से उनके सर पर ईंट से हमला कर दिया और कार्यालय में रखे करीब चार लाख रुपये लूट कर ले गया। घायल भंवर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अब आरोपी कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, लूट की घटना है या फिर दोनों का कोई पुराना मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *