उत्तराखंड

पिंक मुहिम के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

नैनीताल। आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा रविवार को पिंक मुहिम के तहत ग्राम सभा बेलुवाखान के गांव मनोरा, देवीधुरा और आरू खान में शिविर लगाकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही मनोरा और आरूखान में पर्यावरण की सुरक्षा के तहत कूड़ा दान वितरित किए गए। वहीं मनोरा में फाउंडेशन के साथ मिलकर उत्तराखंड पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे से बचाव, यातायात व महिलाओं को गौरा शक्ति एप से अवगत करवाया गया। वहीं देवीधुरा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से करीब 125 महिलाओं को रियूजेबल पैड्स का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे का सहयोग रहा। फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा महिलाओं को करीब 700 से 800 पैड्स का वितरण किया गया और आगे भी उनके द्वारा ये अभियान जारी रहेगा। जिसके तहत पर्यावरण के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें रियूजेबल पैड्स वितरित किए जाते रहेंगे। गौरतलब हो कि आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा पिंक मुहिम के तहत लगातार महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता हैं। जिसमें महिलाओं में फैलते स्तन कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर जो आज एक भयंकर रूप लेता जा रहा है, इससे बचाव को लेकर जागरूक किया जाता हैं। इस दौरान 50 बुजुर्ग महिलाओं को पिंक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया की शहरी क्षेत्र की महिलाओ की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों की महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहने की आवश्यकता है इसलिए वह ग्रामीण क्षेत्रों में मुहिम चलाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं। इस दौरान जेस्ट प्रमुख हिमांशु पांडे एसओ रोहितास सिंह सागर, एसआई सोनू बाफिला, धर्मेंद्र प्रधान ,जानकी ,बबलू नीलू एलहंस, बच्ची सिंह, भीम मेहरा, समेत आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *