पहली देहरादून नेवी हाफ मैराथन का हुआ आयोजन
देहरादून। देहरादून नेवी हाफ मैराथन को पहली बार भारतीय नौसेना द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में सुबह पौने छह बजे शुरू की गयी। इस मैराथन में तीन दूरी श्रेणियों 21.1 किमी, 10 किमी और 05 किमी (गैर-समयबद्ध) में 18-35, 36-45, 46-55 और 56-65 आयु वर्ग में महिला और पुरुष धावकों ने प्रतिभाग किया। भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रतिष्ठान नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (एनएचओ) 1954 में देहरादून में स्थापित किया गया था। वर्तमान में इसके अध्यक्ष वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, अति विशिष्ट सेवा मेडल, नाव सेना मेडल, मुख्य हाइड्रोग्राफर, भारत सरकार। यह संगठन सभी समुद्री जहाजों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नेविगेशन चार्ट और पेपर चार्ट के उत्पादन का केंद्र और राष्ट्रीय एजेंसी है। भारतीय नौसेना भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध दौरान पाकिस्तान पर भारत की उल्लेखनीय जीत की याद में हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है। नौसेना दिवस-2023 समारोह के हिस्से के रूप में, राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय द्वारा पहली देहरादून नेवी हाफ मैराथन – 2023 आयोजित करवाई।
देहरादून नेवी हाफ मैराथन में 21 किमी दौड़ में विजेताओं में पुरुष (18-35 आयु वर्ग) में प्रथम स्थान पर उदित द्वितीय अनिल कुमार और तृतीय स्थान पर संजय सिंह रहे। महिला (18-35 आयु वर्ग ) में प्रथम स्थान पर गौरी द्वितीय भाग्यश्री सावंत और तृतीय स्थान पर कविता राणा रही।
पुरुष (36-45 आयु वर्ग ) में प्रथम स्थान पर रविन्दर सिंह द्वितीय मोहित जैन और तृतीय स्थान पर राहुल सिंह रावत रहे। महिला (36 -45 आयु वर्ग ) में प्रथम स्थान पर शशि मेहता द्वितीय पूजा नेगी और तृतीय स्थान पर दीप्ति रावत रही। पुरुष (46-55 आयु वर्ग ) में प्रथम स्थान पर विक्रम सिंह बिष्ट द्वितीय संजीव सज्जान और तृतीय स्थान पर वीकेस कुमार रहे।