त्रिपुरा, मेघालय एवं नागालैंड विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
देहरादून। त्रिपुरा, मेघालय एवं नागालैंड विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर महानगर कार्यालय में भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया।
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष उल्लास ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में महानगर देहरादून के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परचम चारों ओर लहरा रहा है। प्रधानमंत्री की योजनाओं के द्वारा जनमानस में विश्वास पैदा हो रहा है उसका जीता जागता उदाहरण यह है कि आज हम नागालैंड त्रिपुरा मेघालय जैसे राज्य में भी अपनी सरकार बना चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की जीत पर विपक्षी पार्टियों में घबराहट का माहौल है। कैंट विधानसभा से विधायक सविता कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी केंद्र की सरकार द्वारा जो विकासशील कार्य किए जा रहे हैं उसमें पूर्वोत्तर राज्य के लोगों को काफी फायदा हुआ है इसलिए वहां के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कर कर जीत दिलाई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने इस जीत पर महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा जी एवं विधायक सविता कपूर और कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत हम सब कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का पूर्वोत्तर में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है 3 राज्यों त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड के चुनाव में नतीजे से साफ स्पष्ट होता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड से पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराएगी और केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी। उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं द्वारा इतिहास को बदला जा चुका है उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।