उत्तराखंड

जयंती पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

देहरादून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में नेहरू सरकार तुष्टिकरण की नीति के बावजूद वह एक मंत्री के रूप मे देश को जिन त्रासदियों से देश उबरने का प्रयास कर रहे थे तब उन्ही संकंटों को जबरन देश पर लादने का प्रयास किया तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने खुद को कैबिनेट से अलग कर भारतीय जन संघ की स्थापना और उसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। सरकार से उनके मद भेद कई बार देखे गए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे जिनका संपूर्ण जीवन अखंड भारत की संकल्पना को समर्पित रहा है और हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलकर आगे बढना है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि आज भारतीय जानता पार्टी उन्हीं के दिये सिदान्तों पर आगे बढ रही है। उन्हीं की प्रेरणा से आज देश में एक विधान एक प्रधान एक निशान पूरे देश में लागू हुवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *