क्लेमनटाउन और सेलाकुई में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम देहरादून शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी है। रविवार को क्लेमेंट टाउन और सेलाकुई गढ़ी कैंट में यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
क्लेमनटाउन और सेलाकुई में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। क्लेमेंट टाउन में आयोजित यात्रा कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली यात्रा में हुए शामिल। उन्होंने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया।
सेलाकुई में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को विकसित भारत शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में श्री पुंडीर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये जिससे देश विकसित होने की राह पर है।