उत्तराखंड

केंद्रीय संयुक्त सचिव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। संयुक्त सचिव भारत सरकार रितेश चैहान ने विकासभवन सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की भोगोलिक स्थिति के अनुसार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी लिए।
संयुक्त सचिव भारत सरकार ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से विभागावार योजना की प्रगति की जानकारी ली उन्होंने पीएम किसान योजना, केसीसी के सम्बन्ध में कृषि, उद्यान, नाबार्ड एवं जिला अग्रणीय बैंक के अधिकारियों से योजनाओं हेतु प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन की विस्तृत जानकारी लेते हुए किसान, ऋण सम्बन्धी योजनाआंें के क्रियान्वयन के लिए खण्ड विकास अधिकारियों को एसओपी से अवगत कराने तथा लाभार्थियों में अभिलेखीय, कमियों, एवं उनके सत्यापन के सम्बन्ध में वीडीओ से समन्वय कराते हुए कार्य पूर्ण कर पोर्टल पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मत्स्य, पूर्ति, बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, समाजकल्याण आदि विभागों के अधिकारियोंध्कार्मिकों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभान्वित किए गए लोगों से जानकारी प्राप्त की।
मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त सचिव भारत सरकार को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून के 401 ग्राम पंचायतो में विकसित भारत सकल्प यात्रा का कार्यक्रम 15 नवंबर, 2023 से 27 दिसम्बर, 2023 तक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद के ग्रामीण अंचल में 139419 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रति कार्यक्रम व्यक्तियों की संख्या 348 रही। कुल मिलाकर 1494 विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त सचिव भारत सरकार को स्थानीय ब्रांड हिलांस के उत्पाद भेट किए। इस अवसर पर अपर सचिवध्निदेशक कृषि विभाग रणबीर सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह सहित समाज कल्याण, मत्स्य, कृषि, शिक्षा आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *