उत्तराखंड

कांग्रेस नेताओं ने ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ की तैयारियों को लेकर किया मंथन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के उदयपुर में आयोजित नव संकल्प घोषणा के अनुरूप भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे प्रदेशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के आयोजन किया जायेगा। भारत जोडो तिरंगा यात्रा का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह के रूप में किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत जोडो तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आहुत की गई। बैठक में 9 अगस्त क्रांति दिवस से उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में 75-75 कि.मी. लम्बी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के आयोजन पर विस्तृत से चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जूम के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग करते हुए अपने सुझाव दिये।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के मुख्य संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी पर्यवेक्षक/सहपर्यवेक्षक, जिला प्रभारी/सहप्रभारीगणों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने-अपने पर्यवेक्षण वाले जनपदों में 27 जुलाई से पूर्व जिले के सभी कांग्रेसजनों के साथ आवश्यक रूप से बैठक कर यात्रा की रूप-रेखा तय करते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का रूट मैप, यात्राओं का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ नेतागणों की सूची तथा यात्रा में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या के साथ-साथ उन नेतागणों जो पूरे 7 दिन की यात्रा में शामिल रहेंगे, की सूची 27 जुलाई तक आवश्यक रूप से प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि दिनांक 29 जुलाई तक पूरी जानकारी से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जा सके। बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों के साथ ही यात्रा में उपयोग किये जाने वाले पाॅम्पलेट, पोस्टर के नमूने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *