कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण का शुभारंभ
देहरादून। मालदेवता के प्राचीन शिव मंदिर में शिवपुराण की कथा से पहले खैरी विलेश्वर महादेव मन्दिर से दो नाली होते हुए हजारों की सँख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए पीत वस्त्रों में बम-बम बोले के नारों से जय-जयकार करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान भाजपा के कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह पुंडीर द्वारा पुराण को सिर पर लिए ढोल दमो की थाप सभी ब्राह्मण द्वारा वेद मंत्रों से भगवान शंकर का अभिषेक किया गया। शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा यह शिवपुराण समस्त क्षेत्र की खुशहाली के लिए 25 से 2 अगस्त तक चलेगा। वहीं कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा शिव शब्द का अर्थ कल्याण होता है। ई कार हट जाने से शव बन जाता है। मानव देह प्राप्त करके दूसरे का कल्याण करने वाला व्यत्ति महा मानव की श्रेणी में अग्रसर होता है। इस समय पुरूषोत्तम मास में श्रावण का महत्व इसलिय बढ़ जाता है कि यह श्रावण पुरूषोत्तम मास है क्योंकि भगवान शंकर के इष्ट विष्णु और विष्णु के इष्ट शंकर है। इसमें शिवपुराण श्रवण करना जप तप करना दोगुना फल देने वाला होता है।